इस क्षेत्र में BJP को लगा तगड़ा झटका, 300 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी दौर चरम पर हैैं। इसके साथ ही दलबदलू का खेल भी जारी हैं। जहां भाजपा कांग्रेस के कई विधायको के संपर्क में होने की बात कर रहीं है, तो वहीं कांग्रेस भी कई भाजपा नेता उनके संपर्क में होने की बात कह चुकी हैं। 

इसी बीच धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया हैं। बिडवाल नगर में आयोजित कांग्रेसी कार्यक्रम में लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया।

बता दे कि बिरवाल मंडल प्रभारी हनी बघेल के साथ ही धर्मपुरी विधायक पाची लाल मीणा, मनावर विधायक हीरालाल अलावा के साथ स्थानीय नेताओं के समक्ष हेमलाल वसुनिया में अपने 250 समर्थकों के साथ कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की और सबको चौंका दिया ।

खास बात ये रही कि पूरा कार्यक्रम क्षेत्र के कांग्रेसी नेता ध्रुव नारायण सिंह की अगुआई में आयोजित किया गया। 

मालूम हो कि बदनावर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना हैं। यहां से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी।

Exit mobile version