मप्र उपचुनाव : जल्द जारी होगी BJP के उम्मीदवारों की सूची, केंद्र को भेजे गए नाम

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) की तारीखों के ऐलान हो चुका हैं। लेकिन कांग्रेस (Congress) से एक कदम आगे रहने वाली भाजपा (BJP) इस समय कांग्रेस से एक कदम पीछे चल रहीं हैं। दरअसल, उम्मीदवारों को लेकर भाजपा (BJP) ने अबतक अपने पत्ते नही खोले हैं। भाजपा ने अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों (Candidates) की घोषणा नहीं की हैं। हालांकि, कहा यहीं जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए 25 लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
इसी बीच उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक (Meeting) हो चुकी है, इस बैठक में तमाम बड़े नेता मौजूद रहे और नामों को अंतिम रुप दिया जा चुका हैं।
बताया जा रहा है कि एक-एक नाम का पैनल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व (Central) को भेज दिया गया हैं। संभावना है कि आगामी एक-दो दिन के भीतर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों (Candidates) की सूची जारी कर दी जाएगी।
वहीं, इस से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) भी कह चुके है कि हमारे सभी उम्मीदवार तय है और सभी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।
इधर, कांग्रेस (Congress) पहले ही 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी हैं। हालांकि, अभी भी चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय नही हो पाए और मंथन जारी हैं।
गौरतलब है कि इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं।




