19 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नरसिंहपुर :- भाई ने किया रिश्ते को शर्मसार:- सगी बहन से किया रेप, मां कर रही थी बेटे को बचाने की कोशिश

नरसिंहपुर :- भाई ने किया रिश्ते को शर्मसार:- सगी बहन से किया रेप, मां कर रही थी बेटे को बचाने की कोशिश

नरसिंहपुर :- भाई ने किया रिश्ते को शर्मसार:- सगी बहन से किया रेप, मां कर रही थी बेटे को बचाने की कोशिश

 नरसिंहपुर में अभी हाल ही में एक गैंगरेप का मामला सामने आया था जिसके बाद अब रेप का मामला सामने आया है जहां एक भाई ने अपनी सगी बहन का रेप किया. सिर्फ इतना ही नहीं उसने रेप करने के बाद पीड़िता को डराया धमकाया कि वह किसी से इस बारे में कुछ भी ना कहे. 
 साथ ही उनकी मां ने भी अपने बेटे के करतूतों पर पर्दा डालने का प्रयास किया. 
 16 साल की नाबालिक बहन से भाई ने रेप कर डाला. पीड़िता ने खुद कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया एवं यह बात भी बताई कि मां इन गलतियों को छुपाने की बात कह रही थी. 
 बिटिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद अब उन दोनों को जेल में डाल दिया गया है. 

 इससे पहले भी नरसिंहपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था जहां एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया. महिला जब थाने पहुंची और पुलिस को सारी आपबीती बताई तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया और उसके पति और जेठ को ही जेल के अंदर डाल दिया. जिसके बाद महिला ने घर आकर आत्महत्या कर ली थी. 
 इस मामले में आरोपियों और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।