दीपिका पादुकोण बर्थडे :-बेबाक अभिनेत्री दीपिका असल ज़िंदगी में हैं बेहद परोपकारी

मुंबई से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट :- आज फिल्म जगत में अपना मजबूत कदम जमाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्मदिवस है। फिल्म ओम शांति ओम से फिल्म जगत में आकर उन्होंने अपनी मजबूत जगह बनाई ,और आज के दिनों में दीपिका को बेबाक अभिनेत्रियों में से जाना जाता है।

वह बेहद खूबसूरत हैं ,खूबसूरती के साथ साथ असीम समझदारी का भी एक जीता जागता उदहारण हैं।
वह बहुत परोपकारी हैं। लोगों का सम्मान करना उन्हें भलीभांति आता है।
किन्ही भी परिस्थितियों का सामना करना उन्हें बखूबी आता है ,चाहे वो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हों ,या कोई उन्हें अपशब्द बोलता हो।
वहीं दीपिका के दिल के इमोशंस एक बार उस समय देखने को मिले जब साल 2016 में उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था,इस अवार्ड को पाते ही दीपिका को इतनी खुशी हुई कि स्टेज पर उनकी आंखों से आंसू झलक आए।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी लाइफ में फिल्मों और अवार्ड की महत्वता भी फैंस के साथ साझा की। आज के दिन दीपिका के फैंस भी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं।
फिल्म जगत में नाम कमाने वाली दीपिका सर्वगुण संपन्न हैं,उन्होंने ना सिर्फ मॉडलिंग, एक्टिंग, डांस और खूबसूरती से लोगों का दिल जीता है बल्कि स्पोर्ट्स में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है।
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले दीपिका बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं जिसका श्रेय उनके पिता प्रकाश पादुकोण को जाता है. जो देश के नामी बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं।
.jpeg)



