सभी खबरें

CORONA: चीन में COVID-19 का कहर जारी, 1800 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

* 28 देश कोरोना के संक्रमण से ग्रसित
* चीन में COVID-19 से 1800 लोगों की मौत
* जापान के क्रूज़ पर 6 भारतीय कोरोना से संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के 31 प्रदेश कोरोना से संक्रमित हैं। इनमे सबसे ज्यादा हुबेई प्रान्त का वुहान शहर कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। वुहान शहर से ही कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था। अब तक चीन में 1800 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है। वहीँ कोरोना (COVID-19) से बढ़ते मौत के आंकड़ों से पूरी दुनिया में दहशत की स्थिति बनी हुई है।

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना अब दुनिया के 28 देशों तक फैल चुका है। वहां की एक न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ न्यूज के मुताबिक चीन में 98 और लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से अब तक चीन में 1800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 71,336 दर्ज की गई है।

एक तरफ चीन में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वहीँ दूसरी ओर लोगों को इलाज़ के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया जा रहा है। दुनिया भर में अब तक 12,921 को इलाज़ से सही होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। इनमे से चीन में 11,145 इलाज़ के बाद स्वस्थ हो गए। कोरोना की वजह से दुनिया भर में 11,298 लोगों की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है। इनमे से अकेले चीन में 11,272 लोग अभी भी नाज़ुक स्थिति में हैं।

6 भारतीय जापानी क्रूज़ पर कोरोना से संक्रमित
जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज़ पर फंसे लोगों में से 6 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय दूतावास(Indian Embassy) की और से जारी एक बयान में बताया गया है, कि 4 क्रू मेंबर्स का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थायी बनी हुई है। भारतीय दूतावास ने सोमवार को जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम भारतीय लोगों के सम्पर्क में हैं।

इंडियन एम्बेसी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है कि COVID-19 के लिए आखिरी जाँच 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी। जाँच में सभी भारतीय नागरिक संक्रमण से मुक्त हो जायेंगे और उन्हें अपने देश वापस लौटने की अनुमति मिलेगी। टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास सभी तरह की मदद करने के लिए तैयार है।

किस देश में कितने लोग हैं संक्रमित
    भारत- 3
    सिंगापुर- 75
   जापान- 59
    हांगकांग- 57
    थाइलैंड- 34
    दक्षिण कोरिया- 30
    मलेशिया- 22
    ताइवान- 20 (1 मौत भी)
    वियतनाम- 16
    ऑस्ट्रेलिया- 15
    मकाऊ- 10
    फिलीपींस- 3 (1 की मौत)
    नेपाल- 1
    श्रीलंका- 1
    कंबोडिया- 1
    अमेरिका- 15
   कनाडा- 8
    जर्मनी- 16
    फ्रांस- 12 (1 मौत)
    ब्रिटेन- 9
    इटली- 3
    रूस- 2
    स्पेन-2
    फिनलैंड- 1
    स्वीडन- 1
    बेल्जियम- 1
    यूएई-9
    मिस्र-1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button