बिहार : RJD को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने किया पद से इस्तीफा देने का ऐलान

बिहार – लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया हैं। बताया जा रहा है कि वो पूर्व सांसद रामा सिंह के पार्टी में शामिल होने की खबर से नाराज हैं।

हालांकि उन्होंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया हैं।

बता दे कि अबतक आठ में से पांच आरजेडी के विधान परिषद के सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी हैं। पांच सदस्य जनता दल में शामिल हो गए हैं। अब राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सुबोध राय ही रह गए हैं।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बुखार और खांसी होने की शिकायत पर पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज जारी हैं।

Exit mobile version