Biharelections : लालू के लाल की मुख्यमंत्री पद की दौड़ ,10 लाख स्थाई नौकरी का वादा, बेरोजगारों को 1500 रु. भत्ता,किसानों को कर्ज माफी

Biharelections : लालू के लाल की मुख्यमंत्री पद की दौड़ ,10 लाख स्थाई नौकरी का वादा, बेरोजगारों को 1500 रु. भत्ता,किसानों को कर्ज माफी

द लोकनीति डेस्क भोपाल 
बिहार जो हमेशा से बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता है। यदि आप सोच रहे हो प्रतिभा की कमी है तो ऐसा बिल्कुल नहीं। हर साल सबसे ज़्यादा सिविल सर्विस में आईएएस,आईपीएस इसी राज्य से निकलते है लेकिन यहाँ पर गरीबी बहुत ज्यादा है। इन्ही कारणों से कहा जाता है बिहार की गरीबी और माटी दो बाते अच्छे से सिखा देती है कि बनना है तो मजदूर बनो नहीं तो अफ़सर बनकर अपने लक्ष्य को हासिल करो। 

राजद ने शनिवार को घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें रोजगार, कृषि, उद्योग, उच्च शिक्षा, महिला सशक्तीकरण से लेकर स्मार्ट गांव तक पर जोर दिया गया है। पार्टी ने स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज, स्वास्थ्य सेवा, खेल नीति समेत कुल 17 मुद्दों को प्राथमिकता दी है। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को स्थाई सरकारी नौकरी दी जाएगी। राजद ने सरकार बनने पर किसानों के सभी कर्ज माफ करने की भी ऐलान किया है।

तेजस्वी को मिल रहा भारी जनसमर्थन ,चुनावी कार्यक्रमों में जमकर भीड़  

 

इसके अलावा घोषणापत्र में रोजगार और स्वरोजगार में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान और सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया गया है। समान काम के बदले समान वेतन और सभी विभागों में निजीकरण खत्म करने को भी प्रमुखता से रखा गया है।

विरोधी NDA (नितीश और बीजेपी ) के चुनाव में छूट रहे पसीने 

राजद ने वादा किया है कि सरकार बनने पर 10 लाख नौकरियां देंगे। नियुक्तियां पहले से खाली पड़े पदों पर होंगी, साथ ही नए पद भी बनाए जाएंगे। संविदा को खत्म करके सभी कर्मचारियों को स्थाई कर समान काम समान वेतन दिया जाएगा। सभी विभागों में निजीकरण को खत्म किया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत प्रभावी टैक्स डिफरेंट और टैक्स वेवर स्कीम लाई जाएगी।

उच्च शिक्षा और रोजगार

जदयू के हर खेत तक सिंचाई के पानी की व्यवस्था के मुद्दे को राजद ने भी अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। सभी सिंचाई पंपों को सोलर पंप में तब्दील करने का वादा किया गया है। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके अलावा खेल नीति के तहत बिहार में बड़े खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ हर प्रमंडल (डिवीजन) में एक बड़े स्टेडियम के स्थापना को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। राजद ने वृद्धा पेंशन में पुरानी व्यवस्था लागू करने की बात कही है। इसके अलावा गांव को स्मार्ट बनाने पर जोर दिया गया है।

Exit mobile version