
- एंटरटेनमेंट की डोज़ होगी डबल?
- पति समीर ने तोड़ी चुप्पी
- क्या पड़ सकती है नेहा की शादी खतरे में ?
मुंबई / पूजा चौधरी : बिग बॉस ओटीटी चर्चाओं में बरक़रार है और रोज कुछ न कुछ एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिल रहा है हाल ही में शो में निया शर्मा की एंट्री हुई है जिसके बाद से फैंस की Excitement बढ़ गयी है और उम्मीद कर रहे है की अब एंटरटेनमेंट की डोज़ डबल होने वाली है | बता दें की निया शर्मा बिग बॉस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आई हैं। शो में आते ही उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स से खास बातचीत की।
पति समीर का आया रिएक्शन
वहीँ दूसरी तरफ नेहा भसीन की बात की जाए तो उनकी प्रतिक सहजपाल से बढ़ती नजदीकियां किसी से नहीं छुप पायी है, दोनों के बीच में काफी लव एंगल देखा जा रहा है और एक स्ट्रांग कन्नेक्शन बनते नज़र आ रहे हैं | बता दें की नेहा शादीशुदा हैं और उनकी हरकतों पर लोग अलग-अलग तरह के तंज कस रहे हैं। अब इन सारे तंज और तानों के बीच नेहा का पति का रिएक्शन सामने आया है।
दोनों की दोस्ती काबिल-ए-तारीफ
पति समीरुद्दीन ने अपनी पत्नी नेहा और प्रतिक के रिश्ते पर खुल कर बात की और कहा चिढ़ाना और शरारत करना दो स्कूल के बच्चों की तरह है। सच में आज भी जब वो अपने स्कूल के दोस्तों से मिलती है, तो वह बिल्कुल वैसी ही होती है। प्रतीक और नेहा को देखकर ऐसा महसूस होता है कि जैसे वो एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। ये ऐसे ही खेला जाना चाहिए’। दोनों एक-दूसरे को शो में जैसे हैंडल कर रहे हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है |
वहीँ नेहा ने भी अपने रिश्ते के बारे में प्रतीक से चर्चा की और चिंता जतायी , कहा कि उन्हें डर है कि इस बॉन्डिंग की वजह से उनकी शादी खतरे में पड़ सकती है। नेहा ने कहा कि वो इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि बाहर के लोग और उनका परिवार प्रतीक के साथ उनकी दोस्ती को कैसे समझ रहे होंगे।