Big Breaking news : जबलपुर (सिहोरा) की दिव्यांग जानकी को मिलेगा विक्रम अवार्ड 

Big Breaking news : जबलपुर (सिहोरा) की दिव्यांग जानकी को मिलेगा विक्रम अवार्ड 
वर्ष 2017 में नेशनल ब्लाइंड एंड डफ़ जुडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर(सिहोरा) 
 मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को विक्रम अवार्ड 2019 की घोषणा कर दी है। दिव्यांग वर्ग में ओलंपिक एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के कुर्रे ग्राम की कुमारी जानकी गोंड़ को दिव्यांग वर्ग में विक्रम अवार्ड दिया जाएगा।आपको बता दें कि जानकी जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के एक छोटे से गाँव कुर्रे से आती है। संसाधनों की कमी और कमज़ोर आर्थिक स्तिथि होने के वाबजूद जानकी ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपनी मेहनत के बल पर आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। जानकी को इस मुकाम तक पहुंचाने में sightsavers भोपाल और तरुण संस्कार संस्था जबलपुर का सबसे बड़ा योगदान है। 

ग़रीबी ने नहीं करने दी प्राथमिक शिक्षा पूरी :

जानकी कुर्रे की एक दिव्यांग छात्रा है। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण अपनी प्राथमिक शिक्षा भी पूरी नहीं कर पायी। वर्ष 2013 -14 में sightsavers और तरुण संस्कार संस्था ने सामाजिक समावेश कार्यक्रम में शामिल कर जुडो की ट्रेनिंग देना शुरू किया।  जानकी की लग्न और संस्था के प्रयास से वर्ष 2016 में NATIONAL PARA JUDO COMPETITION में सिल्वर मैडल जीता था। जानकी ने 5 बार national competition में 2 गोल्ड ,2 सिल्वर,1 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। जानकी की इस सफ़लता में तरुण संस्कार संस्था जबलपुर के परियोजना संचालक जॉय मुख़र्जी ,भरत पटैल कार्यक्रम प्रबंधक ,मुकेश ठाकुर प्रशिक्षक का सहयोग रहा। 

आंखों की कमजोरी को बनाई ताकत ,देश -विदेश में लहराया परचम :
जन्म से दोनों आंखों से न देख पाने वाली सिहोरा तहसील के कुर्रो ग्राम की दिव्यांग जानकी गौंड़ (29) किसी नाम की  मोहताज नहीं है। दिव्यांग जानकी ने अपनी आंखों की कमजोरी का ताकत बनाकर और हिम्मत के साथ उड़ान भरकर देश-विदेश में अपना परचम लहराया। जानकी चर्चा में तब आई जब 2016 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियन-ओसियान जूडो चैंपियशिप में दिव्यांग वर्ग में कांस्य पदक जीता।वर्ष 2017 में नेशनल ब्लाइंड एंड डफ़ जुडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता 

 


इस वर्ग में अर्तराष्ट्रीय मेडल लाने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी -जानकी :
 जानकी मध्य प्रदेश की पहली महिला थीं, जिसने दिव्यांग वर्ग में अर्तराष्ट्रीय चैंपियनशिप में मेडल जीता। जानकी ने इसके अलावा नेशनल ओपंपिक संंघ द्वारा आयोजित नेशन पैरा जूडो चैंपियनशिप 2016 दिल्ली स्वर्ण, वर्ष 2017 गुडग़ांव स्वर्ण,  2015 लखनऊ में सिल्वर मैडल जीतकर जबलुपर जिले के साथ सिहोरा तहसील का नाम रोशन किया। 

Exit mobile version