बड़ा बयान : BJP में शामिल होंगे Congress नेता अजय सिंह? कहा मैं PM Modi से मिलूंगा, अगर मुझे…..

भोपाल/खाईद जौहर : प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसमें सतना रैगांव विधानसभा की सीट भी शामिल है। रैगांव सीट पर कांग्रेस नेता अजय सिंह का भी खासा प्रभाव है। ऐसे में उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले हालही में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अजय सिंह से बंद कमरे में (करीब 40 मिनिट) तक मुलाकात हुई। इस मुलाकात के कई तरह के मायने निकाले जा रहे थे, साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रहीं थी के अजय सिंह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

वहीं, इन सबके बीच शनिवार को कांग्रेस नेता अजय सिंह ने एक बयान जारी कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा- किसी पार्टी के नेता से सौजन्य भेंट करना लोकतंत्र का हिस्सा है। मैं कांग्रेसी था.. हूं और रहूंगा।

अजय सिंह ने कहा कि जब मैं मंत्री था, तब बीजेपी के कई विधायक क्षेत्र के काम से मिलने आते थे। मैं सहर्ष उनकी समस्याओं को हल करता था। उनमें कई वर्तमान में मंत्री हैं। इसी तरह, मैं भी अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनता के काम लेकर भाजपा सरकार के मंत्रियों से मिलता रहता हूं। कई बार एक-दूसरे से सौजन्य भेंट होती रहती है। राजनीति में विपक्ष दुश्मन नहीं होता। लोकतंत्र में वैमनस्य का स्थान नहीं। इस सौजन्यता का यह अर्थ कतई नहीं लगाना चाहिए कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं।

मालूम हो कि जब अजय सिंह की नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात हुई, तो उन्होंने बयान नहीं दिया था। इसके बाद नरोत्तम के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय अजय सिंह को जन्मदिन पर बधाई देने घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बयान दिया था- मुझे अपनी पार्टी में समस्या नहीं है। अगर मुझे बीजेपी में जाना होगा तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगा। अब पार्टी ने उनकी तरफ से बयान जारी किया है।

बता दे कि अजय सिंह साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र चुरहट से हार गए थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सीधी से मैदान में उतरे। लेकिन वे यह चुनाव भी हार गए थे। इसके बाद से ही पार्टी में उनकी अनदेखी शुरू हो गई थी। यही वजह हे कि वे अपनी पार्टी से नाराज़ चल रहे थे, इतना ही नहीं अजय सिंह कई बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ बयान दे चुके हैं। 

हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए अजय सिंह बीजेपी के ऐसे नेताओं से मिल रहे हैं, जो उनके केंद्रीय नेतृत्व के करीब रहते हैं। वहीं, कांग्रेस को ये भी लगता है कि बीजेपी उनकी पार्टी में फिर सेंध लगाने की तैयारी में है। अजय सिंह विंध्य के कद्दावर नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे हैंं, इसलिए बीजेपी उन्हें साधने की कोशिश जरूर करेगी।

बहरहाल, आगे क्या होता है ये तो समय ही बताएगा लेकिन अजय सिंह ने अपनी और से बयान जारी कर साड़ी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

Exit mobile version