ATM लूट और हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जेल अधीक्षक के घर रुके थे बदमाश

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः- बीते दिनों जबलपुर मे एटीएम को लूटने के बाद गार्ड को गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था जिसका अब चौकाने वाला खुलासा हुआ है। अफसरों की मानें तो पुलिस दोनो आरोपियों कि पहचान कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनो बदमाश कोलकाता से आए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने पहले तो शहर के अलग-अलग इलाके में रुक कर रैकी की, फिर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया, आरोपियों कि लोकोशन मिलने के बाद से ही जबलपुर पुलिस दोनो राज्यों कि पुलिस से बात कर रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

बता दें कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी सदर में रिटायर्ड जेल अधीक्षक एसके दवे के घर में किराए से रुके थे। छानबीन में सामने आया कि घटना के बाद लुटेरे बिलहरी के किसी जंगल में रुके हैं। वहां से लौट के सदर आए। यहां पैसे बैग में भरकर सैलून में कटिंग करा कर फरार हो गए।

Exit mobile version