प्रदेश के बस ऑपरेटरों को मिली बड़ी राहत, 30 करोड़ का टैक्स माफ़ करेगी शिवराज सरकार  

भोपाल/प्रियंक केशरवानी:- मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रदेश भर में सभी चीजों पर पाबन्दी लग गई थी साथ ही परिवहन में बसों का संचालन भी बंद था. लेकिन टैक्स लगातार लगता ही जा रहा था जिसके कारण बस ऑपरेटर की परेशानी बढ़ती हुई दिख रही थी. इसी बीच शिवराज सरकार ने  3 महीने तक बसों के संचालन को बंद रखने पर अब एक बड़ी राहत बस ऑपरेटर्स को दे रही है. प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि सरकार कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान 3 महीने तक का बस ऑपरेटर का टैक्स माफ करेगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सहमति बन गई है. दूसरी ओर, बस ऑपरेटर्स की मांग पर किराया बढ़ाने पर भी सरकार विचार कर रही है। 

मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की चर्चा के बाद लिया गया फैसला 
बीते मंगलवार को बस ऑपरेटर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच चर्चा हुई. जिसमें बस ऑपरेटर ने टैक्स माफी की मांग रखी थी. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सरकार बस ऑपरेटर का 3 महीने का टैक्स माफ करेगी. कोरोना काल में बसों का संचालन बंद रहा ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि 3 महीने का टैक्स माफ किया जाए. इसको लेकर जल्द आदेश जारी किए जाएंगे साथी ही ऑपरेटरों की मांग थी कि किराया बढ़ाया जाए तो इस पर भी सरकार विचार करेगी। 

Exit mobile version