सभी खबरें

बड़ी खबर – मप्र स्वास्थ्य विभाग के निदेशक पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सीएम शिवराज के साथ रहे है कई बैठकों में मौजूद

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई हैं। बता दे कि स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान भारत के सीईओ आईएएस जे विजय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आईएएस जे विजय कुमार की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई हैं। 

आईएएस जे विजय कुमार के कोरोना संक्रमित होने के कारण मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया हैं। 

जानकारी के अनुसार, सर्दी-खांसी और बुखार के बाद उनका कोरोना सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। हालांकि, आईएएस जे विजय कुमार ने गुरुवार से ही खुद को घर में आइसोलेट कर रखा हैं। 

खबरों की मानें तो जे विजय कुमार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभी कोरोना वायरस संबंधी बैठकें में मौजूद रहे हैं। ऐसे में अब सीएम शिवराज समेत अन्य सभी लोगों पर इसका खतरा मंडरा रहा हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button