
मध्यप्रदेश:- भोपाल एम्स में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है| एक महिला के पेट में नवजात शिशु की मौत होने पर परिजनों ने उसे गर्भपात कराने के लिए एम्स में भर्ती कराया था| बता दें की एम्स के डॉक्टरों ने गर्भपात कराया, लेकिन लापरवाही से आधा भ्रूण छोड़ दिया|
इसका खुलासा परिजनों को जब हुआ तब महिला को पेट में दोबारा दर्द होने लगा और परिजन महिला को एम्स लेकर पहुंचे और दोबारा भर्ती कर गर्भपात कराया गया|
दरहसल मामला बरखेड़ा पठानी का है| जहाँ निवासी लक्ष्मी यादव को साढ़े तीन महीने का गर्भ था| महिला को पेट में दर्द हुआ तो 13 जुलाई को उन्होंने डॉक्टर को दिखाया| सोनोग्राफी में पता चला की बच्चा पेट में ख़त्म हो गया है| डॉक्टर ने बताया की गर्भपात करना जरुरी है| फिर महिला को एम्स में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने गर्भपात कराकर छुटटी कर दी थी, लेकिन महिला को दोबारा पेट में दर्द होने से पता चला कि आधा भ्रूण पेट में ही रह गया था| बता दें की डॉक्टरों ने गलती मानते हुए परिजनों से माफ़ी मांगी और दोबारा गर्भपात कराया| परिजनों ने कहा की इसकी शिकायत हम सीएम हेल्पलाइन में करेंगे| तो दूसरी तरफ मामले में एम्स अधीक्षक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है| अगर किसी मरीज को परेशानी हुई है तो उन्हें लिखित शिकायत करनी चाहिए|