उप चुनाव से पहले "शिव राज" सरकार पर मंडराया संकट, इस नेता की होगी "कांग्रेस" में वापसी? बिगड़ेगा "बहुमत" का आंकड़ा…!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में बीजेपी ने सरकार तो बना ली, लेकिन अभी भी सरकार पर संकट के काले बादल मंडराए हुए हैं। दरअसल, अब सबकी नजरें होने वाले उप चुनाव पर टिकी हैं। ये चुनाव ही सरकार का फ़ैसला करेगा, की कौन सी सरकार प्रदेश में रहेंगी। लेकिन उस से पहले सियासी घमासान शुरू हो गया हैं। 

कांग्रेस ने उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। खबरों की मानें तो कांग्रेस छोड़ बीजेपी मर शामिल हुए प्रेमचंद गुड्डू को कांग्रेस वापस लाने की तैयारी कर रहीं हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वापसी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के माध्यम से हो सकती हैं। इसके साथ ही गुड्डू को सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तुलसी सिलावट के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता।

दरअसल, उपचुनाव में सिलावट के खिलाफ कांग्रेस के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं हैं। इसलिए, अगर गुड्डू को सिलवट के खिलाफ मैदान में उतारा जाता है तो टक्कर रोचक हो सकती हैं। 

वहीं, चर्चा इस बात कि है की दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू दोनों नेताओं की इस बात को लेकर चर्चा भी हुई हैं। माना जा रहा है कि कोरोनवायरस से कुछ राहत मिलने के बाद, गुड्डू की कांग्रेस में वापसी के बारे में औपचारिक घोषणा की जा सकती हैं।

Exit mobile version