इस MLA का बड़ा दावा, जल्द BJP में शामिल होंगे Congress के ये 4 बड़े नेता, हलचल तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कब होंगे ये तो समय ही तय करेगा। लेकिन उस से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हई हैं। 

साथ ही साथ दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं।

हालही में बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने एक बयान देकर प्रदेश की राजनीति के माहौल को और गरमा दिया हैं।

दरअसल, विधायक शेरा ने इस बात का दावा कर दिया है कि आने वाले समय में अरुण यादव खेमे के 3 से 4 विधायक भाजपा में शामिल होंगे। शेरा ने ये भी दावा किया है कि कुछ समय बाद अरुण यादव भी भाजपा में शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि अरुण यादव चुनाव हार चुके हैं, उनकी हालत बहुत नाजुक हो चुकी हैं। उन्हीं के कारण आज प्रदेश में चुनाव की नौबत आई हैं।

विधायक शेरा के इस दावे के बाद कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया हैं। 

मालूम हो कि विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा कमलनाथ सरकार को समर्थक दे रहे थे, लेकिन जब राज्य से कमलनाथ सरकार गिरी तो उन्होंने अपना भी पाला बदल लिया। अब वो शिवराज सरकार के साथ हैं। 

Exit mobile version