सभी खबरें

Big breaking : रायसेन : ओरछा जा रहे कर्मचारियों की हादसे में मौत, कर्मचारियों की कार को बोलेरो ने मारी टक्कर

ओरछा जा रहे नप कर्मचारियों की हादसे में मौत
कर्मचारियों की कार को बोलेरो ने मारी टक्कर। 
विदिशा के अम्बानगर चौराहा पर हुआ हादसा।

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – नगर परिषद सांची कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारियों की रविवार शाम विदिशा जिले के अम्बानगर चौराहा पर हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके चार साथी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगर परिषद सांची में पदस्थ ये कर्मचारी घूमने के लिए ओरछा जा रहे थे। अम्बानगर चौराहा पर उनकी कार को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमे कार चालक वीरेंद्र राठौर और आगे की सीट पर बैठे रामहरि श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। कार वीरेंद्र राठौर की बताई जा रही है, जो बुरी तरह छतिग्रस्त हुई है। 
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र राठौर की कार से सूरज पासी, सुनील यादव, हेमंत उपाध्याय, नीरज शर्मा, वीरेंद्र राठौर और रामहरि श्रीवास्तव घूमने के लिए ओरछा जा रहे थे।                                                            

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button