21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Maharashtra Breaking: लापता हुए एनसीपी के विधायक, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट 

Maharashtra Breaking: लापता हुए एनसीपी के विधायक, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट 

 

महाराष्ट्र / खाईद जौहर : महाराष्ट्र में सियासी घमासान अभी भी ज़ारी हैं। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस अपने सभी विधायकों को किसी भी हाल में हॉर्स ट्रेडिंग से बचना चाहती हैं, जिसके तहत वो अपने अपने विधायकों को कहीं न कहीं भेज रहीं हैं। 

इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। ख़बर है कि एनसीपी के कलवण विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन पवार लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि विधायक नितिन पवार 23 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट के लिए मुंबई रवाना हुए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि  नितिन पावर समेत 3 विधायकों का फोन अब भी संपर्क से बाहर जा रहा हैं। 

उधर, विधायक के बेटे ने नासिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।