
गैंगस्टर विकास दुबे का शव लेकर हैलट अस्पताल पहुंची पुलिस और STF
उत्तरप्रदेश/लखनऊ – कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार
विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया हैं। पुलिस और STF शव लेकर हैलट अस्पताल पहुंची हैं।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर हो गया हैं।
कहा ये भी जा रहा है कि जिस गाड़ी में विकास दुबे को लाया जा रहा वो गाड़ी पलट गई थी, इस दौरान विकास दुबे ने मौके का फ़ायदा उठाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उस पर गोली चलाई हैं।
अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित कर दिया हैं।