शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों को हटाया

नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 99 दिन से लगातार प्रदर्शन चालू था. जिस बीच कोरोना वायरस ने पूरे देश में अपना कहर बरपा दिया लगातार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से यह अपील की जा रही थी   कोरोना खतरे को देखते हुए धरने को अभी बंद किया जाए. जिसके बाद दिल्ली पुलिस में शाहीन बाग को खाली कराया. सीएए के खिलाफ लगातार 15 दिसंबर से प्रदर्शन जारी था. 

 देशभर में कोरोनावायरस के 34 मरीज ठीक हुए और जिनमें से 9 की मौत हो चुकी है. 

 इस वक्त शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे चंद लोग ही बैठे हुए थे जिसके बाद आज पुलिस ने उन्हें भी धरना स्थल से हटा दिया है. कुछ महिलाओं को हिरासत में भी ले लिया गया. 

 कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे दिल्ली में कर्फ्यू लगाया गया है. 

Exit mobile version