ढीमरखेड़ा: विस्टा कंपनी के सामने नतमस्तक हुआ पुलिस औऱ प्रशासन ,देखें पूरा video

ढीमरखेड़ा: विस्टा कंपनी के सामने नतमस्तक हुआ पुलिस औऱ प्रशासन
ग्रामीणों की चेतावनी दर्ज नहीं हुआ मामला तो बैठेंगे क्रमिक अनशन पर
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र दतला नदी का मामला :
अवैध रेत कंपनी के गुर्गे ग्रामीणों को हथियार दिखाकर जान से मारने की दे रहे धमकी, एक सप्ताह बाद भी सिलोंडी पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज नहीं किया मामला
 द लोकनीति डेस्क ढीमरखेड़ा
 कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में विस्टा कंपनी की दादागिरी के सामने पुलिस और प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक हो चुका है।  ग्रामीणों द्वारा विस्टा कंपनी के गुर्गों के हथियार दिखाकर जबरदस्ती घरों से रेत की अवैध उठाई गिरी के काम में बंदूक दिखा धमकाने और जान से मारने की शिकायत के बावजूद प्रशासन और पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दिनोंदिन विस्टा कंपनी के गुर्गों का आतंक ढीमरखेड़ा क्षेत्र की दतला नदी के दशरमन और बम्होरी घाट सहित अन्य घाटों में बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की।
क्या हैं पूरा मामला ???


 एक तरफ राजधानी भोपाल से मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा अवैध के खिलाफ युद्ध लड़ा जा रहा हैं वही कटनी ज़िले की तहसील ढीमरखेड़ा में लगातार अवैध रेत खनन जारी हैं, जिसमें विस्टा कंपनी के गुर्गे 
नितिन निक्की तिवारी औऱ कुलदीप शर्मा द्वारा लगातार दशरमन औऱ दतला नदी के ग्रामीण वासियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं, विस्टा कंपनी के गुर्गों के पास ख़तरनाक हथियार औऱ गोली मारने की दहशत फैलाई जा रही हैं ।
विकलांग बुजुर्ग को भी लूटा माइनिंग इंस्पेक्टर ने : वही विस्टा कंपनी द्वारा विकलांग बुजुर्ग से 1500 का टोकन (रॉयल्टी) भी लिया गया। उसके वावजूद माइनिंग इंस्पेक्टर नागवंशी ने 
उनके मकान से रेत उठवा ली औऱ सरकारी नियमों का उल्लंघन करतें हुए वापिस विस्टा कंपनी के ठेकेदार को रेत पलटा दी, जबकि माइनिंग विभाग के नियम कहते हैं कि जब्त की गई रेत का पंचनामा बनाकर उस गाँव के कोटवार के सुपुर्द की जाती हैं फ़िर यह मामला न्यायालय में जाता है औऱ उसकी नीलामी भी होती है।
लेकिन यहाँ चल रहा खेल : विस्टा कंपनी के ठेकेदार बता रहें हैं कि उनके पास 22,000 घन मीटर का स्टॉक हैं लेकिन उनके पास इतना तो स्टॉक ही नहीं हैं। वहाँ के सरपंच औऱ सचिव के साथ ग्रामीणों का यही कहना हैं, लेकिन इस खेल में माइनिंग विभाग के अधिकारी जरूर उनकी जरूरत पूरी कर उनके साथ इस खेल में शामिल हैं ,औऱ उनकी जी हुजरी करतें नजऱ आते रहे है ।

Video देखेंने के लिए यहाँ नीचे link पर click करें

https://www.facebook.com/TheLoknitiSihora/videos/217973386318905/
…तो क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे
तहसील के लोग:


 सिलोंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, कल्लू जैन, अजीत शुक्ला (प्रदेश सचिव युवा काँग्रेस), लखन शुक्ला, रवि अवस्थी, अनुज उपाध्याय, मुकेश चंनपुरिया ने कलेक्टर के नाम SDM को सौंपे  ज्ञापन में बताया कि यदि फ़र्ज़ी अवैध रेत खनन का स्टॉक करने वाली विस्टा कंपनी पर वैधानिक कार्यवाही नहीं होने पर पूरी ढीमरखेड़ा तहसील के ग्रामीण दशरमन नाके के पास 21 अगस्त से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Exit mobile version