Big Breaking:- कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिग्विजय सिंह की याचिका को किया खारिज

बेंगलुरु / गरिमा श्रीवास्तव :- इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्विजय सिंह की याचिका कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। दिग्विजय सिंह ने उन 16 विधायकों से मुलाकात करने के लिए याचिका लगाई थी जो बेंगलुरु में कुछ दिन से ठहरे हुए हैं।दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें उनके विधायकों से मिलने दिया जाए जिसके बाद अभी-अभी खबर आई है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका को खारिज कर दिया गया है।

सभी विधायक रमाडा होटल में ठहरे हुए हैं। दिग्विजय सिंह को याचिका खारिज हो जाने के बाद बड़ा झटका लगा है वह लगातार यह दलील दे रहे थे कि मैं राज्यसभा का उम्मीदवार हूं इस वजह से अपने विधायकों से मुलाकात करना चाहता हूं पर उनकी याचिका को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
हाई कोर्ट ने कहा कि खुद विधायकों ने कहा था कि उन्हें पुलिस सिक्योरिटी दी जाए वह कांग्रेस के नेताओं से खतरा महसूस कर रहे हैं। जिस वजह से यह याचिका ख़ारिज कर दी गई है।

Exit mobile version