Big breaking :आयुध निर्माणी कटनी गोलीकांड, जवान को खोजने Indian army का सर्च ऑपरेशन,36 घंटे बाद हत्यारे का सरेंडर

Big breaking :आयुध निर्माणी कटनी गोलीकांड, जवान को खोजने Indian army का सर्च ऑपरेशन,36 घंटे बाद हत्यारे का सरेंडर
- 10अक्टूबर को DCS के जवान ने जूनियर कमांडर को गोली मारकर उतार दिया था मौत के घाट
- पिछले तीन दिनों से फ़ैक्ट्री में छिपा बैठा है आरोपी,ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजऱ ,हत्यारा नहीं निकला बाहर
- पुलिस तीन दिनों में नहीं खोज पाई तो अब प्रशासन ने लिया भारतीय सेना का सहारा
द लोकनीति डेस्क कटनी
मध्यप्रदेश में डिफेंस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है कटनी से जहाँ 10 अक्टूबर रविवार की शाम कटनी आयुध निर्माणी फ़ैक्ट्री में सीनियर कमाउंडर सकर सिंह ने अपने जूनियर कमाउंडर अशोक कुमार को बहसबाजी के दौरान सर में गोली मारकर हत्या कर डाली ,जिसके बाद वह फैक्टरी में 3 दिनों(38) घँटे से छिपा बैठा था।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ कटनी आयुध निर्माणी में अपने सीनियर साथी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी जवान सकर सिंह ने आत्म समर्पण कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सुबह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बात चीत के बाद सकर सिंह ने आत्म समर्पण किया। मालूम रहे कि शनिवार 10 अक्टूबर शाम को एक सुरक्षा जवान सकर सिंह ने अपने सीनियर अशोक नामक जवान को गोली मार कर मौत के घाट उतार खुद को फेक्ट्री के अंदर कैद कर एक तरह से पूरी फेक्ट्री को बंधक बना लिया था जिसकी तलाश हो रही। पुलिस के बाद भारतीय सेना ने उससे बात की तब आज आरोपी ने आत्म समर्पण किया।
क्या है पूरा मामला?

शनिवार शाम सात बजे आयुध निर्माणी गेट के भीतर स्थित डिफेंस सिक्युरिटी कोर के जवान शकर सिंग ने अपने जूनियर कमांडिंग आफिसर अशोक सिंघारा की गोली मारकर हत्या कर दी। कातिल जवान इसके बाद रायफल और 32 राउंड कारतूस के साथ ही कैम्पस में छिप गया है। उसने रक्षा संस्थान परिसर के अन्दर पांच राउंड हवाई फायर भी किए हैं।इसके बाद फेक्ट्री के भीतर मौजूद रक्षाकर्मियों में भय व्याप्त हो गया। माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
इस बात को लेकर जूनियर गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बताया जाता है कि सायंकालीन परेड के समय जेसीओ अशोक सिंघारा ने डीएससी के सैनिक को किसी बात पर डांट दिया था,जिस पर गुस्सा होकर उसने जेसीओ के सिर को लक्ष्य करके गोली चला दी। गोली जूनियर के सिर को चीरती हुई निकल गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।परिसर के अंदर छिपे सैनिक की तलाश के लिए सस्त्र पुलिस सावधानी से कदम उठा रही है।




