Big Breaking: सिहोरा में एक ही परिवार के 7 सदस्य निकलें कोरोना पॉजिटव

Big Breaking: सिहोरा में एक ही परिवार के 7 सदस्य निकलें कोरोना पॉजिटव
जबलपुर में रिश्तेदार के यहां जाना पड़ा भारी, नया कॉन्टेनमेट जोन बना वॉर्ड नंबर एक, मझगवां पीएचसी का कर्मचारी सहित दो अन्य भी निकले पॉजिटिव,

इससे आप अनुमान लगा सकतें हैं कि कोरोनो अपनी जड़ें मजबूत अब ग्रामीण इलाकों में भी करने लगा हैं इसलिए अब हम सभी की सावधानी औऱ जागरूकता से ही इस वैश्विक महामारी से बचा जा सकता हैं इसलिए बेवज़ह घर से ना निकलें ,सावधान रहें ,सतर्क रहें ,अपने औऱ अपनों का ख़्याल रखें….

सिहोरा से शशांक तिवारी (खास रिपोर्ट)
 द लोकनीति डेस्क सिहोरा
 कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सिहोरा के लिए एक बुरी खबर शनिवार को आई है। सिहोरा के वार्ड नंबर एक में रहने वाले एक ही परिवार के साथ सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। ऐसे में अब सिहोरा का वार्ड नंबर एक नया कंटेनमेंट जोन बन गया है।  सिहोरा नगर क्षेत्र के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मचारी और एक अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। 
 जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर एक में रहने वाला परिवार के लोगों का जबलपुर अपने रिश्तेदार के यहां आना जाना रहता था। परिवार के माता और पिता चार दिन पहले जबलपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां से लौटे थे। लौटने पर उन्हें सर्दी जुखाम और बुखार आने पर दोनों ने अपना इलाज कराया लेकिन उनके लक्षण कोविड-19 संदिग्ध मिलने पर 13 अगस्त को पूरे परिवार के सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए थे। शनिवार देर रात मिली रिपोर्ट में परिवार के सभी सदस्य 48, 21 और 18 वर्षीय पुरुष 16,  20,  21 और 41 वर्ष की महिलाएं
कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सिहोरा नगर  के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।  इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में कार्यरत 52 वर्षीय, जनपद क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय युवक भी कोविड-19 पॉजिटिव निकला है।
 कोरोना बम फूटने जैसी बन रही स्थिती : जानकारी के मुताबिक जिस तरह से जबलपुर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और सिहोरा के लोगों का रुख रुख के बावजूद जबलपुर आना-जाना जारी है उससे सिहोरा में कोरोना बम फूटने जैसी स्थिति निर्मित हो रही है।  एक ही परिवार के लोगों के पॉजिटिव आने के बाद सिहोरा का वार्ड नंबर 1 नया कंटेनमेंट जोन बन गया है।
 एक दिन के लॉक डाउन का भी नहीं दिखता  असर : कोविड-19 के लगातार मामले बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण शासन द्वारा रविवार के दिन टोटल लॉकडाउन का दिन निर्धारित होने के बावजूद सड़कों पर बेरोकटोक लोगों वाहनों से जबलपुर आना जाना है। सड़कों पर तो लॉकडाउन की स्थिति ही नहीं दिखती सिर्फ बाजार बंद रहते हैं और कुछ नहीं।

Exit mobile version