बिग बी और अभिषेक कोरोना पॉजिटिव, ऐश्वर्या और जया बच्चन की रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, दुआओं का दौर शुरू

महाराष्ट्र/मुंबई – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को कल देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कारण था कोरोना। जी हां सही सुना आपने बॉलीवुड अभिनेत्री अमिताभ बच्चन कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा की – “मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है| हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं, हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है, परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं, जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें”

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के बाद उनके पुत्र भी अभिषेक बच्चन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इसके बाद अभिषेक ने भी ट्वीट कर कहा की – आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’

इसी बीच राहत की बात ये रही की ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, बिग बी की कोरोना की खबर आते ही दुआओं का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर सब उनके अच्छे होने की दुआएं मांग रहे हैं। 

Exit mobile version