भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की बड़ी घोषणा, इन दिग्गजों को सौंपी गई बड़ी और अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए मुरैना, दिमनी, मेहगांव, बामोरी और अशोकनगर विधानसभा के प्रभारियों की घोषणा की हैं। 

जिसके तहत शैलेंद्र जैन को अशोकनगर विधानसभा, संदीप जायसवाल को मेहगांव विधानसभा, रामेश्वर शर्मा को बमोरी विधानसभा और संजय पाठक को मुरैना और दिमनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया हैं। 

इस से पहले पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को ग्वालियर विधानसभा उपचुनाव का सहप्रभारी बनाया गया हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश उपचुनाव को देखते हुए BJP ने प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद अब विधानसभा प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी हैं। 

Exit mobile version