सिंधिया पर सीएम भूपेश ने साधा निशाना,कहा "ग्वालियर में नहीं दिखी सिंधिया की तस्वीर, शहर से गायब हैं"

सिंधिया पर सीएम भूपेश ने साधा निशाना,कहा “ग्वालियर में नहीं दिखी सिंधिया की तस्वीर, शहर से गायब हैं”

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. 
 सभा निरस्त होने को लेकर सीएम भूपेश ने बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इतने डरे हुए हैं कि सभा नहीं होने दे रहे हैं. मेरी चार सभाएं थी जो निरस्त कर दी गई है. कोई कुछ भी कर ले कांग्रेस सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता है. 
 इसके साथ ही भाजपा पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा उन्होंने कहा कि सरकार बिहार के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देगी. भाजपा सत्ता में आएगी तो मुफ्त वैक्सीन मिलेगी
 इसका मतलब ये है कि जहां चुनाव नहीं…. उन राज्यों के नागरिकों को Vaccine के लिए पैसे देना पड़ेगा मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर भाजपा से सवाल पूछा है… 
बता दें कि निर्मला सीतारमण ने बिहार में मुफ्त वैक्सीन देने का ऐलान किया है.

Exit mobile version