फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, सीएम शिवराज ने कहा माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन, सीएम शिवराज ने कहा माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 फ्रांस के नीस में हुए हमले की नंदा पूरा विश्व कर रहा है.

फ्रांस (France) के शहर नीस (Nice) में गुरुवार को एक हमलावर ने चाकुओं से गोदकर तीन लोगों की जान ले ली. इनमें से एक महिला शामिल है, जिसका उसने सिर कलम कर दिया, जबकि कई अन्य हमले में घायल हो गए. 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हमलावर को घेर लिया और उसे गोली मार दी, हमलावर लगातार अल्लाहू अकबर बोल रहा था. वही इस हमले के बाद भोपाल में फ्रांस के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन जारी हो गया..

 फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन

प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, वो चाहे कोई भी हो।

 मलेशियाई पूर्व प्रधानमंत्री ने किया आपत्तिजनक ट्वीट

इस हमले पर मलेशियाई पूर्व पीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुसलमानों को हजारों फ्रांसीसीयों को मारने का पूरा हक है. हालांकि ट्विटर ने उनकी इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है.

 पीएम मोदी ने कहा भारत फ्रांस के साथ:

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि- 'मैं फ्रांस के नीस के चर्च में आज हुए और हाल ही में फ्रांस में हुए नृशंस आतंकी हमलों की निंदा करता हूं। फ्रांस के पीड़ित परिवारों और लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है।

 

Exit mobile version