सभी खबरें

भोपाली होमोसेक्सुअल! विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ केस दर्ज, कार्यवाई की मांग

भोपाल : हालही में “द कश्मीर फाइल्स” के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हुआ, जिसमें वो भोपालियों को होमोसेक्सुअल बताते हुए नज़र आ रहें थे। वीडियो के वायरल होते ही प्रदेश में इस मामलें ने तूल पकड़ लिया। भोपाल के लोगों में गुस्सा है। 

इसी बीच भोपाल के निवासी अनवर पठान नामक व्यक्ति ने विवेक अग्निहोत्री के बयान को भोपालियों का अपमान बताते हुए भोपाल और भोपालियों की छवि को धूमिल करने वाला कहा। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक शिकायती आवेदन देकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

दरअसल, एक चर्चा के दौरान विवेक अग्निहोत्री कह रहे है कि मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि भोपाली का एक अलग कोनोटेशन है। किसी भोपाली से पूछिए। ये भोपाली हैं, उसका मतलब होता है कि ये होमोसेक्सुअल हैं। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है।

हालांकि, विवेक ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि उनका यह वीडियो जान बूझकर इस समय जारी किया गया और ताकि कश्मीर का जो सच वो लोगों के सामने लाए है उसे दबाया जा सके। उन्होंने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को नकारते हुए कहा – कि इस वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है। पहले उसके फैक्ट को पहचानना होगा। वीडियो को कांट-छांट कर पेश किया गया है। उस जमाने में भोपाल का मतलब वही था। आज भोपाल का मतलब विवेक अग्निहोत्री है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button