
भोपाल : मध्यप्रदेश में इस दिन पर पूर्व में बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं और अब एक बार फिर से राजधानी भोपाल में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है।
यह बड़ा प्रदर्शन करेंगे 2018 शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए हुए चयनित शिक्षक। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक बार फिर से चयनित शिक्षकों ने आंदोलन करने का ऐलान किया है, यानी आज के दिन बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल में महिलाएं एकत्रित होंगी और सरकार से अपना हक मांगेंगी।
लंबे समय से अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे चयनित शिक्षक परेशान है पर सरकार की तरफ से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, जिसकी वजह से एक बार फिर से आंदोलन का आह्वान शिक्षकों द्वारा किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ पद वृद्धि की मांग को लेकर भी चयनित शिक्षक मार्च के आखिरी सप्ताह में आंदोलन करेंगे।
ऐसे में देखना होगा कि इस बड़े आंदोलन के बाद सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया मिलती है? कोई जवाब सामने आता है या नहीं?