महिला दिवस पर महिला चयनित शिक्षक करेंगी मार्च, भर्ती प्रक्रिया अब तक नहीं हुई पूरी

महिला दिवस पर महिला चयनित शिक्षक करेंगी मार्च, भर्ती प्रक्रिया अब तक नहीं हुई पूरी

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. बता दें कि चयनित शिक्षक 2018 भर्ती प्रक्रिया अब तक नहीं पूरी हुई है.  यह लोग बीते3 साल से सरकार से गुहार लगा रहे हैं इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए लेकिन सरकार ने पूरी तरह से मौन धारण किया है चयनित शिक्षकों ने दंडवत मार्च कर प्रदर्शन किया..  हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नए सत्र में भर्ती की जाएगी. पर विधानसभा सत्र के दौरान यह बात कही गई थी नए सत्र में लगभग 24000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी पर चयनित शिक्षकों के बारे में कोई भी जवाब नहीं दिया गया 

 इसे लेकर अब महिला दिवस पर चयनित शिक्षिकाएं मार्च करेंगी.
 बीते काफी दिनों से यह लगातार अपनी मांग को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं पर कोई भी मंत्री नेता इनकी सुनने को तैयार नहीं.
 मुख्यमंत्री ने भी हवाबाजी में यह बात कह दी कि नए सत्र में इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी लेकिन कहीं से भी यह नजर नहीं आ रहा है कि इन चयनित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी की गई है.

Exit mobile version