सभी खबरें

भोपाल: दहेज़ में 5 लाख न मिलने पर पति ने कहा- तलाक तलाक तलाक, पत्नी ने किया केस

  • 5 लाख नहीं मिलने पर पति ने फ़ोन करके दिया ट्रिपल तलाक 
  • मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज
  • कजियात से पूछा- अब मैं दूसरा निकाह कर सकता हूं?

भोपाल/स्वाति वाणी:
भोपाल में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है यहाँ इस्लाम नगर में रहने वाली 27 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत की है की उसके पति ने उसे फ़ोन करके ट्रिपल तलाक दे दिया। महिला ने फ़ोन की रिकॉर्डिंग पुलिस को देकर पति समेत सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पति शफीक काजी, सास नाजरा बेगम और देवर नफीस काजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

कजियात से पूछा- क्या मेरा तीन तलाक मंजूर है
आरोपी ने पत्नी को तलाक देने के बाद शरीयत का पालन कराने वाले कजियात को इसकी जानकारी देकर पूछा कि क्या मेरा तीन तलाक मंजूर है? अब मैं दूसरा निकाह कर सकता हूं? इस पर कजियात ने ट्रिपल तलाक कानून का हवाला देकर जवाब देने से साफ मना कर दिया।

 

ससुराल वाले 3 साल से दहेज के लिये कर रहे थे परेशान 
ईंटखेड़ी थाने के SI सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि इस्लाम नगर में रहने वाली 27 साल की युवती का निकाह 2009 में टीकमगढ़ जिले के काजी मोहल्ला जतारा में रहने वाले शफीक काजी से हुआ था। शफीक होटल में कुक है। उनके तीन बच्चे हैं। युवती का आरोप है कि पिछले 3 साल से ससुराल वाले ताना देते थे कि दहेज में तुम्हारे परिवार ने कुछ नहीं दिया, पति, सास और देवर उसे दहेज में 5 लाख रुपए और बाइक के लिए परेशान करते हैं। जिससे परेशनम होक वह मायके आ गई और करीबन 3 साल से वह अपने मायके में रह रही है। पिछले दिनों उसका पति उससे मिलने भोपाल आया था। जब महिला ने उसने अपने घर ले चलने को कहा तो उसके पति ने इस बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। घर पहुंच कर उसने महिला को फोन किया और तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही।

पीड़िता तलाक को मजाक समझ रही थी महिला
फ़ोन पर ट्रिपल तलाक को पीड़ित पहले मज़ाक समझ रही थी। करीब दो माह बाद महिला की फिर से उसके पति से मोबाइल पर बातचीत हुई। इस बार भी पति ने तीन बार तलाक कहकर संबंध खत्म करने की बात कही। इतना ही नहीं उसने दूसरी शादी करने के लिए कजियात से अनुमति मांगी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पति शफीक काजी, सास नाजरा बेगम और देवर नफीस काजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button