भोपाल : शिक्षक नहीं कर पाएंगे धरना प्रदर्शन, लोक शिक्षण आयुक्त ने लगाई रोक, जारी किए ये आदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर यानी आज करीब 50 हजार शिक्षक राजधानी भोपाल में एकत्रित होंगे। ये शिक्षक 6 दिन तक भोपाल में डेरा डालेंगे। इस दौरान शिक्षक सरकार के सामने कई तथ्यात्मक व्याकरण बात रखने के अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे। साथ ही शिक्षक क्रमोन्नति पर भी अपनी मांग बुलंद करेंगे। 

हालांकि, इसको देखते हुए राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि शिक्षकों के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

जारी आदेश में कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला अंतर्गत यह शिक्षक और शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहा हो, ऐसी घटनाओं की वीडियोग्राफी कराई जाए। वही वीडियोग्राफी के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों की व्यक्तिगत पहचान की जाए। जिसके बाद उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं लोक शिक्षण आयुक्त ने इस मामले में 28 दिसंबर तक आवश्यक रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में Corona के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मध्य प्रदेश में प्रतिबंध लगाया जा रहे हैं। आकड़ो के अनुसार प्रदेश में दिसंबर महीने में अब तक 428 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 165 और भोपाल में 164 केस शामिल हैं। विदेश से आए कुछ लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। इससे नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी है। इसी को देखते हुए सरकार ने हालही में नाईट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है। इधर, शिक्षकों द्वारा धरना प्रदर्शन की तैयारी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

Exit mobile version