
मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के नए मामले प्रदेश में सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये भी है कि कोरोना से सही होने वाले मरीज़ों की संख्या में भी लगातार इज़ाफ़ा हो रहा हैं। वहीं, सरकार भी कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए लगातार बड़े बड़े फ़ैसले ले रहीं हैं। इसी बीच सरकार ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया हैं।
इसी सिलसिले में अब परिवहन विभाग ने आगामी 15 मई तक अन्य प्रदेशों से आने वाली बस ऊपर रोक लगा दी है जिसमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की बसें शामिल हैं। आगामी आदेश तक अब इन स्टेट्स की बसें मप्र में एंट्री नहीं ले पाएंगी।
बता दे कि पहले इन बसों की एंट्री 7 मई तक बंद थी। जिसे अब परिवहन आयुक्त कार्यालय ने 15 मई तक बढ़ा दिया हैं। यदि यात्री बस को किसी तरीके की परमिशन चाहिए है तो उसे परिवहन आयुक्त कार्यालय से संपर्क करना पड़ेगा। हालांकि यह विशेष परिस्थितियों पर ही निर्भर रहेगा। लेकिन फिलहाल इस तरीके की विशेष परिस्थितियों में भी किसी तरीके की परमिशन आयुक्त कार्यालय से नहीं दी जा रही हैं।
प्रतिबंध के आदेश परिवहन विभाग ने जारी किए हैं, परिवहन विभाग ने सीमा से लगे आरटीओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, इन प्रदेश से लगी सीमाओं को पूरी तरह सील करने के और बैरिकेड लगाने के भी आदेश पहले दे दिए जा चुके हैं।
यदि इस निर्देशों के बावजूद भी यदि किसी प्रकार का परिवहन की एंट्री मप्र में होती है तो उसके खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नियम विरुद्ध कार्रवाई करेगा।