भोपाल : आज से इन लोकेशन पर रजिस्ट्री होंगी महंगी, गाइडलाइन बढ़ाने पर लगी मुहर 

भोपाल : राजधानी भोपाल में 4 हजार 113 लोकेशन हैं। इनमें से 500 लोकेशन ऐसे है जहां पर गाइडलाइन बढ़ाने की मुहर लगी है। यानी आज से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। नए रेट पर ही रजिस्ट्री होंगी और लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। वरिष्ठ जिला पंजीयक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन के हिसाब से ही रजिस्ट्री की जाएगी। गाइडलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

वहीं, जिला मूल्यांकन विरोध समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल का कहना है कि गाइडलाइन में विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है। कई इलाकों में रेसिडेंशियल-कर्मिशियल के रेट एक जैसे कर दिए गए हैं। इसका विरोध करेंगे। विस्तृत गाइडलाइन सामने आने के बाद उसे समझेंगे।

बता दे कि 500 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाने की मुहर लगी है। दरअसल, मार्च में उप मूल्यांकन कमेटी और जिला मूल्यांकन कमेटी की मीटिंग में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन बढ़ाने पर विचार किया गया था। इस पर आपत्तियां भी मांगी गई थी। कुल 15 आपत्तियां आई थीं। इन पर कमेटी ने रायशुमारी की थी और फाइनल डिशिजन के बाद केंद्रीय कमेटी को भेज दिया था। केंद्रीय कमेटी ने भी इसे मंजूरी दे दी थी।

इन लोकेशन पर अब नई गाइडलाइन के हिसाब से होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 

Exit mobile version