सभी खबरें

भोपाल : कांग्रेस नेता के बार में नामी और बदनाम शख्सियत हो रहे थे रंगीन, पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पकड़ा….

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को देखते हुए शुक्रवार रात से 10 दिनों के लॉक डाउन का ऐलान किया गया हैं। लेकिन लॉकडाउन के एक दिन पहले भोपाल पुलिस ने छापामार कार्रवाई की हैं। जिसमें पुलिस के हाथों सफलता लगी हैं। 

पुलिस ने शाहपुरा थाना इलाके में ट्राइलॉजी हुक्का लाउन्ज में आधी रात को दबिश दी, इस दौरान लाउन्ज में धूम धाम से पार्टी चल रहीं थी। पुलिस के अनुसार लाउन्ज में धारा 144 का उल्लंघन कर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। इस पार्टी में शहर की कई नामी और बदनाम शख्सियत मौजूद थी। बताया जा रहा है की जिस लाउन्ज में पुलिस ने दबिश दी वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक का हैं। 

पुलिस के अनुसार रात 3 बजे तक ट्राइलॉजी हुक्का लाउन्ज पर कार्यवाई की गई। इस दौरान पुलिस के हाथों मंहगी शराब की बोतलें मिली। जो DJ सिस्टम के अंदर छुपाई गई थी। इसके साथ ही 30-40 रंगीन मिज़ाजी करते युवक युवतियों पर मामला दर्ज कर दिया हैं। 

पुलिस के मुताबिक इस पार्टी में हनी ट्रैप में फंस कर सरकारी गवाह बनी प्रीति सिंह भी मौजूद थी। इसके अलावा भोपाल स्टंट राइडर बाबर खान और रेमंड के ब्रांड अम्बेसडर नावेद खान भी पार्टी में पकड़े गए। फ़ैज़ शरीफ, मोनिस जमील, साक्षी शर्मा, रूपल जैन, फ़ाइज़ अंसारी, सैम अज़ीज़ सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जबकि नावेद खान के पास से पुलिस ने छुरी बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। 

वहीं, पुलिस ने ट्राइलॉजी हुक्का लाउन्ज सील कर दिया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button