
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में जिंसी से इकबाल मैदान तक बगैर अनुमति रैली निकालकर प्रदर्शन करने वाले आरोपी मोहसिन, माहरुख व अन्य करीब 100 महिला-पुरुष के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 49/2020 धारा 188, 143 ipc(भारतीय दंड सहिंता) के तहत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |प्रदेश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में रैली प्रदर्शन हो रहे हैं | प्रदेश की सरकार ने पहले ही नागरिकता संशोधन बिल पर अपना रुख साफ़ कर दिया है |