शराब के नाम पर भाजपा नेता सिर्फ कर रहे हैं राजनीति : पीसी शर्मा

* शिवराज सिंह द्वारा लगाए आरोपों को किया सिरे से खारिज
Bhopal News :- कमलनाथ सरकार की नयी आबकारी नीतियों पर राजनीती गर्म हो गयी है |मध्य प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज सिंह द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए यह दावा किया कि राज्य सरकार शराब के अवैध व्यापार को खत्म करने की कोशिश में जुटी हुई है|आकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक 672 प्रकरणों में शराब के अवैध व्यापर में लिप्त 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है| वहीँ प्रदेश में 8 करोड़ 85 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब  भी जब्त की गई है और 240 गाड़ियों को भी पकड़ा गया है|
एक भी नयी शराब दुकान नहीं खोलीं गयी
प्रदेश के विधि एवं जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि 2019 में प्रदेश में एक भी नई शराब दुकान नहीं खोली गई है|जबकि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 400 नई दुकानें खोली गईं थीं|राज्य सरकार की कोशिश है कि इन दुकानों के जरिए प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा सके|मंत्री पीसी शर्मा ने शराब के नाम पर भाजपा नेताओं के राजनीति करने का आरोप भी लगाया है|

Exit mobile version