भोपाल : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देगा धरना, 18 हजार कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर 

भोपाल : बीते कई महीनों से मध्यप्रदेश में अलग अलग वर्ग के कर्मचारी-अधिकारी अपनी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध तो कर ही रहे है साथ ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी सरकार को दी जा रहीं है।  इसी सिलसिले में अब मध्यप्रदेश न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नीलम पार्क में सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे।

न्यू बहुउद्दीश्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारी मांगों को सरकार ने नहीं माना तो 6 सितंबर से प्रदेश में सभी एएनएम, एमपीडब्ल्यू, एलएचवी, एमपीएस, एमआई और बीईई पद पर कार्य करने वाले करीब 18 हजार कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इसके कारण प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

बता दें एमपी नेशनल हेल्थ मिशन ने अनमोल एप में टैबलेट से जानकारी नहीं भरने वाली एनएनएम के खिलाफ कार्रवाई कर उनको मिलने वाला विशेष भत्ता पर रोक लगा दी है। 

न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांग अनमोल एप में टैबलेट से जानकारी एनएनएम की जगह डाटा एंट्री ऑपरेटर से कराने की मांग है। एनएचएम के अधिकारियों का कहना है कि उनकी टैबलेट से जुड़ी दिक्कतों को समाधान किया गया। इसके बावजूद एएनएम गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जानकारी एप में जानबुझकर नहीं भर रही है।

भदौरिया ने आगे कहा कि एएनएम के पास पहले ही ज्यादा काम है। सरकार 4 हजार रुपए विशेष भत्ता देने की बात झूठ बोल रही है। यह भत्ता संविदा एएनएम को दिया जाता है। डराने के नाम पर इसको भी बंद करने का आदेश किया गया है। इसमें भी आज तक कर्मचारियों को 3 हजार रुपए से ज्यादा नहीं मिला है। 

जानें और क्या है इनकी मांगे 

Exit mobile version