भोपाल: कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार !

भोपाल: कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार !
भोपाल/राजकमल पांडे। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आये दिन अपने बयानों और फैसलों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं. व कांग्रेस पर आये दिन हमलावर रहते हैं फिर नरोत्तम मिश्रा को यह फर्क नही पड़ता कि वह क्या बोल रहे हैं.
गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं यह स्पष्ट करें कि कांग्रेस का कानून सही था जिसमें किसान कर्ज लेता था. कर्ज में जीता था और कर्ज में ही मर जाता था तथा विरासत में ही कर्ज छोड़कर चला जाता था, क्या यह सही था. किसान अपनी फसल कहीं भी क्यों नहीं बेंच सकता है जो इस कृषि बिल में प्रावधान किये गये, कांग्रेस ने हमेषा से ही भय और भ्रम की राजनीति की है, कांग्रेस पार्टी हमेषा से ही दूसरे के ललना को अपने पलने में पालने का प्रयास करती है. कांग्रेस हर आंदोलन में जो देष के विरोध में हो जैसे सीएए का विरोध करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग से मिलकर देष में अराजकता का मौहाल पैदा करने का प्रयास करती है.
आपको बता दें कि केन्द्र ने नए कृषि कानून लाकर जो पूरे देश की हालत कर दी है, उससे जाहिर होता है कि केन्द्र से भाजपा की सरकार का सूफडा साफ होने में देर नही है. वही 6 माह पूर्व मध्यप्रदेश में भी इस नए कृषि कानून का आजमाया गया था जिसके बाद प्रदेश के मंड़ियों की हालत लगभग 40-50 फीसदी बिगड गए थे. ऐसे में चाहे नरोत्तम मिश्रा हों या फिर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर हो, वह क्यों किसान बिल लाना चाहते हैं जब इससे पूर्व में नुकसान होने प्रमाण मिल चुका है.



