राजधानी में घिनौनेपन की हद हुई पार ,पहले रेप बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी !

महिला सुरक्षा को लेकर शेख़ी बघारने वाली कांग्रेस सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आड़े हांथों  लेते हुए , प्रेदश में हो रही घटनाओं का जिक्र ट्विटर पर किया है | ताज़ा  मामला भोपाल बरखेड़ा का है , जहां दो युवको ने भेल के खंडरनुमा मकान  में एक युवती को बंधक बनाकर बलत्कार किया | युवती अपने दोस्त के साथ रोड किनारे बात क़र रही तभी ठेका श्रमिक राकेश राजपूत और गार्ड रामबबाबू सूर्यवंशी वहां आये और जबरदस्ती युवती को खींच कर  खंडरनुमा मकान में ले गए | जहां युवती को निवस्त्र करके उसकी फोटो और वीडियो बना ली गयी , साथ ही सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गयी | इन वीडियोज और फोटो के बदले 5000 रूपये की मांग की गई और  नहीं देने पर युवती के  साथ बलत्कार किया गया | दोनों आरोपियो को गिरफ़्तार किया    जा चूका है साथ ही  बलत्कार और आई टी एक्ट के तहत मुकदम भी  कर ली गयी है |

 

 

Exit mobile version