सभी खबरें

भोपाल में किसान को लोन देने के बहाने 5.25 लाख रूपए ठगे

भोपाल/स्वाति वाणी:- 
भोपाल मे 21 वर्षीय किसान को डेयरी फार्म शुरू करने के लिए 22 लाख रुपये का ऋण दिलाने कि मदद करने के बहाने अपने जाल में फसाकर एक आरोपी द्वारा 5.25 लाख रुपये की ठगी की गई| आरोपी ने पिपलानी में एक बैंक के पास पीड़ित से मुलाकात की और उसे आश्वासन दिया कि उसे बैंक ऋण पर 11 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी, पीड़ित उसकी बातों मे आ गया।

जांच अधिकारी एसआई आरएन सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित 21 वर्षीय संजय गुर्जर बिलखिरिया के गांव बावड़िया खुर्द निवासी किसान है, उसने पुलिस को बताया कि वह एक डेयरी फार्म शुरू करना चाहता है जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत है।

वह 3 जून को आनंद नगर के एक राष्ट्रीयकृत बैंक गया था, जब वह लौट रहा था तो उसकी मुलाकात आरोपी सोनू गुर्जर उर्फ ​​सुनील धनक से हुई। सोनू ने कहा कि वह डेयरी फार्म शुरू करने के लिए 22 लाख रुपये का कर्ज दिलाने में उनकी मदद कर सकता है, सोनू ने उससे कहा कि उसे कर्ज पर 11 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी और उसे सिर्फ 11 लाख रुपये ही लौटाने होंगे। जब वह मान गया तो आरोपी सोनू ने उसे एक निजी बैंक में खाता खोलने और 25000 रुपय का इंतजाम करने को कहां

25000 रुपये का इंतजाम करने के बाद आरोपी संजय को अवधपुरी के एक निजी बैंक में ले गया और संजय को कर्ज के लिए मार्जिन मनी के तौर पर खाते में 5 लाख रुपये जमा करने को कहा। संजय ने 18 जून और 21 जून को खाते में दो किस्तों में 5 लाख रुपये जमा किए। एसआई चौहान ने कहा कि संजय ने आरोप लगाया कि दो दिन बाद 23 जून को जब वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालने गया तो वह हैरान रह गया, उसके खाते से 5.25 लाख पहले ही निकल चुके थे। उसने सोनू उर्फ ​​सुनील धनक के खिलाफ पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद करोंद निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button