भोपाल : त्यौहार के समय लॉक डाउन लगाना ठीक नहीं, करूंगा आंदोलन – आरिफ मसूद

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 25 जुलाई से 10 दिनों का लॉक डाउन लगाया जा रहा हैं। ये फैसला शिवराज सरकार द्वारा लिया गया हैं। लॉक डाउन के इस फैसले पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका विरोध जताया हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसकी निंदा की हैं। 

सरकार द्वारा लॉक डाउन लगाए जाने के बाद विधायक आरिफ मसूद ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि यह सरकार का एकतरफा फैसला है, इसमें किसी भी जनप्रतिनिधि से चर्चा नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का डर दिखाकर बेवजह त्योहारों पर लॉक डाउन लगाना ठीक नहीं हैं। मैं इसका आंदोलन करूंगा। 

आरिफ मसूद ने कहा कि मैंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस समबन्ध में मुलाकात की थी, फ़ोन पर चर्चा की और पत्र भी लिखे, इसके बावजूद एकतरफा निर्णय हुआ, जो गलत हैं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी को रोकने का प्रयास किया गया है, कुर्बानी हर हाल में मध्य प्रदेश में होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस फैसला का खुलकर विरोध करें। 

बहरहाल, सरकार द्वारा तो ये फैसला ले लिया गया हैं। अब देखना ये दिलचस्प हो गया कि विधायक आरिफ मसूद के साथ इसके विरोध में कौन कौन खड़ा होता हैं। 

Exit mobile version