भोपाल-इंदौर बना कोरोना हॉटस्पॉट : मुख्यमंत्री लें सकते है और कड़े फ़ैसले 

भोपाल : मध्यप्रदेश में जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3160 से अधिक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 12,500 पर पहुंच गई है। वहीं, वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 3.82% रिकॉर्ड की गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में डेल्टा और ओमीक्रोन वेरिएंट के संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

जारी आकड़ो के अनुसार बीते 24 घंटे में इंदौर में सबसे ज़्यादा 1170 मरीज़, इसके बाद भोपाल में 572, जबकि ग्वालियर में 555 मरीज़ मिले है। जबलपुर में 210 और उज्जैन में 124 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उमरिया, खरगोन, होशंगाबाद में भी संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब तक 50 जिलों में संक्रमण फैल चुका है जबकि प्रदेश में कुल 3 वेरिएंट की पुष्टि हुई है। 

इधर सीएम शिवराज द्वारा लगातार कोरोना समीक्षा बैठक की जा रही है। सीएम द्वारा लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। वहीं, मास्क को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। कहा जा रहा है कि हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज कुछ और बड़े फ़ैसले ले सकते है। प्रदेश में कई और तरह की पाबंदियां भी लगाई जा सकती है। 

Exit mobile version