शिवराज जी, आपकी "वन मैन गवर्नमेंट" कोरोना से लड़ने में पूरी तरह विफल साबित हुई है, कहीं आप की सत्ता भूख हमारा प्रदेश न निगल ले :- जीतू पटवारी

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- जीतू पटवारी ने ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है.

ट्वीट में जीतू पटवारी ने लिखा कि,  मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण दर देश के औसत देशों से दुगनी, ठीक होने की दर आधी और मरने की दर तिगुनी है। 

शिवराज जी 

 आपकी वन मैन गवर्नमेंट कोरोना से लड़ने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। आप तत्काल सत्ता लोग छोड़कर कोई बड़ा निर्णय लीजिए. 

 कहीं आप की सत्ता भूख हमारा प्रदेश ना निकल ले. 

 प्रदेश में कई स्थानों पर लोगों को राशन उपलब्ध नहीं हो पाया. जिसे देखते हुए जीतू पटवारी ने एक वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया था और लिखा है कि शिवराज जी सिर्फ भाषण से काम नहीं चलेगा. आप भाषण को ऐड से चलाने के अलावा भी काम करो….

 इन गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था करिए अगर यह सड़क पर आ गए तो लॉक डाउन समेत सारी व्यवस्था धरी की धरी रह जाएगी.

 

 

Exit mobile version