भोपाल : उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेशभर के कुलपतियों की बुलाई बैठक, तो उखड पड़े तमाम कुलपति

भोपाल : उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेशभर के कुलपतियों की बुलाई बैठक, तो उखड पड़े तमाम कुलपति

भोपाल/राजकमल पांडे| उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने राजधानी समेत प्रदेशभर के विश्वविश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है. और यह बैठक आज शाम मंत्रालय में होने थे. आदेश के जारी होते ही एक नया विवाद छिड़ गया है, प्रदेशभर के कुलपतियों ने साफ़ तौर पर कहा कि जब मंत्री को कुलपतियों की बैठक बुलाने का अधिकार ही नही है तो फिर बिना अधिकार के बैठक बुलाना गलत है. आपको बता दें कि उच्च शिक्षा मंत्री ने समस्त कुलपतियों को अपने रजिस्ट्रार के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. जिस पर बैठक में सभी विवि के कुलपतियों से 11 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी गई है. जिसमें शैक्षिक रिक्त पदों की जानकारी, अनुकंपा नियुक्ति एवं पेशन सहित अन्य दर्जनों मुद्दों पर चर्चा के लिए एजेंडा तय किया गया है. इसी मामले को लेकर शिक्षा मंत्री बैठक करने वाले हैं पर सभी कुलपतियों के आपत्ति ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि अब बैठक नही होने के आसार हैं.

Exit mobile version