सभी खबरें

भोपाल :- फारेस्ट मीट का हुआ उद्घाटन, शामिल हुए सीएम कमलनाथ

  • पहली बार आयोजित हुआ आईएफएस मीट
  • मुख्यमंत्री हुए शामिल

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव : आज राजधानी(Bhopal) में प्रदेश के पहले फारेस्ट मीट का उद्घाटन हुआ। इस मीट के उद्घाटन में मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहें। कमलनाथ ने कहा उन्हें 30 सालों से वन विभाग का अनुभव रहा है।
कमलनाथ(Kamalnath) ने इस उद्घाटन के दौरान इंदिरा गाँधी (Indira Gandhi)को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गाँधी द्वारा वन और पयावरण को लेकर आवाज़ उठाया गया था। इंदिरा का सपना था कि फारेस्ट एक्ट बने। हम सबकी आस्था और श्रद्धा वनों से जुड़ी हुई हैं। और अगर वन बर्बाद होगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूँगा।

साथ ही साथ सीएम ने कहा की वह फारेस्ट सर्विस को नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा जंगल को सुरक्षित रखना हमारा कर्त्तव्य है साथ ही साथ इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए कि आदिवासियों से कोई टकराव न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button