Bhopal: बीजेपी के पूर्व विधायक समेत 40 लोगों पर FIR दर्ज, ये है पूरा मामला

भोपाल / खाईद जौहर – नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धारा 144 लागू हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई हैं। लेकिन इसी बीच बीजेपी के पूर्व विधायक विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह उर्फ़ “मम्मा” ने धारा 144 का उल्लंघन कर दिया। जिसके बाद पूर्व विधायक समेत 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। ये मामला गोविंदपुरा पुलिस थाने का हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने सांची दूध संघ पर प्रदर्शन किया था। वह मिलावटी दूध के खलिाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जिसके बाद उन पर यह कार्यवाई की गई हैं।
गौरतलब है कि, कमिश्नर के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने मिलवटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की थी। जिसमें सांची दूध में भी मिलावट का मामला उजागर हुआ था। इस मामले के उजाकर होने के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ संघ के सामने धरना करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मिलावटखोरों को फांसी देने की मांग भी की।