भोपाल :- 11वीं की छात्रा रिया जैन पर राजधानी को फख्र, आज राष्ट्रपति करेंगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :-  कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज़ नहीं होती। इस कथन को साबित किया है भोपाल (Bhopal)  की रिया जैन ने। रिया 11वीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में पारंगत रिया जैन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 ( National Bravery Award 2020 ) हेतु चयनित किया गया था।
और आज वह समय आ गया जब देश की राजधानी दिल्ली में रिया राष्ट्रपति ( Ram Nath Kovind ) द्वारा पुरस्कार प्राप्त करेंगी।

रिया कई कलाओं में धनी हैं। उन्हें पेंटिंग, कराटे सहित अनेकों कलाओं में महारत हासिल है।
बता दें कि रिया के अपार ज्ञान से उन्हें दिल्ली परेड में शामिल होने का मौका मिला है। वह 26 जनवरी को होने वाली दिल्ली परेड में भी शामिल होंगी।
रिया को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से भी मिलने का अवसर प्राप्त होगा। रिया जैन एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
 साथ देश के अन्य राज्यों के बच्चे भी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
पुरस्कार वितरण के बाद सभी बच्चे प्रधानमंत्री से मिलेंगे और साथ में लंच करने का भी अवसर प्राप्त होगा।
भोपाल की रिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलना गर्व की बात है।
पूरे राजधानी से अकेले चयन पाकर रिया ने सिर्फ अपने परिवार का नहीं सम्पूर्ण भोपाल का सिर फख्र से ऊँचा कर दिया है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के लिए पूरे देश से 22 बच्चो का चयन किया गया है जिसमे 10 लड़कियां और 12 लड़के हैं।

Exit mobile version