
- शिवराज के आरोप पर प्रियव्रत सिंह का पलटवार
- ऊर्जा मंत्री ने कहा बीजेपी के गलत नीतियों के चलते बिजली कंपनी पहुंची घाटे में
भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :- शिवराज सिंह चौहान(Shivraj SIngh Chauhan) के ऊर्जा पर किए गए ट्वीट पर अब ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने पलटवार किया है। ऊर्जा मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपने ऊर्जा कंपनियों का 47 हज़ार करोड़ का घाटा करा दिया था। साथ ही साथ कहा कि आपकी (शिवराज) की गलत नीतियों के चल;ते यह घाटा हुआ। हमने शोर न मचा कर काम करके दिखाया है।
शिवराज सिंह ने कहा था कि ऊर्जा कंपनियों को घाटा होना सरकार की गलत नीतियों और फैसले का परिणाम है। बिजली कंपनियों में हो रहे घाटे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया था।
प्रियव्रत सिंह(Priyavrat Singh) ने कहा हमारा उद्देश्य है “अच्छी बिजली सस्ती बिजली” .
आए दिन सियासी गलियारों में इस तरह के शोर देखने को मिल रहे हिन् बयानबाज़ी हो रही है पर सुधार की कोई गुंज़ाइश नज़र नहीं आती। चाहे वह तब की शिवराज सरकार हो चाहे अब की कमलनाथ सरकार।